|
MANGALMAY JEEVAN
मंगलमय जीवन हो ,सत्यम शिवम सुंदरम सबके जीवन का दर्शन हो \\
कोई नहीँ पराया , सारी धरती को अपनाएँ \ नहीँ सताएँ कभी किसीको , सबको गले लगाएँ \ शांति , शांति हो , विश्व शांति हो, प्रगती का सर्जन हो \\ 1 \\
मधुर रहे व्यवहार हमारा , जो औरों से चाहें \ विपदा में भी कभी ना छूटे , हमसे सच्ची राहें \ सत्य धर्म हो , सत्य विजय हो , सत्या हमारा प्रण हो \\ 2 \\
जिसका जो अधिकार हो ,उसको हम क्यों भला चुराएँ \ हम मानव हैं , मानवता का मन में दीप जलाएँ , कर्मयोग से जो कुछ पाएँ , वही हमारा धन हो \\ 3 \\
छल प्रपंच से दूर रहें हम , संग्रह पर अंकुश हो \ लोभ मोह का रोग निवारें , चित्त हमारा वश हो \ ऐसा हो सौभाग्या कि हमसे , औरों का पालन हो \\ 4 \\
जीवन में अनुशासन हो , तन निर्मल , मन निर्मल हो \ चन्द्र हमारी जीवन - दृष्टि , रोशन हो , मंगल हो \ मंगल हो , मंगल हो सबका , हर घर सुख साधन हो \\ 5 \\
|
|